संदेश

नवंबर 10, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इरोम शर्मिला के समर्थन में औरंगाबाद जेल के कैदी कर रहे आंदोलन

चित्र
इरोम शर्मिला के समर्थन में औरंगाबाद जेल के कैदी कर रहे आंदोलन औरंगाबाद। मणीपुर की आरयन लेडी इरोम शर्मिला के अनशन के समर्थन में औरंगाबाद जेल के कैदी भी आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन पिछले 7 नवंबर से चल रहा है। 21 नवंबर तक कैदी जेल में आंदोलन करेंगे। बंदी प्रमोद मिश्रा, मृत्युंजय मिश्रा, नथुनी मिस्त्री के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे बंदियों ने बताया कि अगर 21 नवंबर तक कोई निर्णय नहीं लिया गया तो 22 से आंदोलन तेज किया जाएगा। आंदोलन के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार जिम्मेवार है। धरना पर बंदी अविनाश कुमार, रामजी, अशोक, नेपाली, अवधेश, बबन, रामप्रवेश, अजय एवं फिरोज उपस्थित रहे। उधर भ्रष्टाचार प्रतिरोध मोर्चा के संयोजक आलोक कुमार ने बंदियों के आंदोलन का समर्थन किया है। अपने बयान में कहा है कि इरोम शर्मिला को न्याय मिलना चाहिए। आंदोलन को लेकर राजनीतिक दल के नेताओं से भी बात चल रही है।