संदेश

जून 17, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पर्यावरण का गणित ठीक कर रहे गणितज्ञ रूपेश, danik jagran, 16 june 2017

चित्र
पर्यावरण का गणित ठीक कर रहे गणितज्ञ रूपेश विद्या सागर पटना। पेशे से गणित के शिक्षक हैं। दस हजार पौधे लगाना व दस हजार बच्चों को गणित के प्रति जागरूक बनाना इनका लक्ष्य है। हर पूर्णिमा को गांव में सत्यनारायण भगवान के कथा के बाद गांव में 30 पौधे लागते हैं। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करते हैं। नाते रिश्तेदारी में जाते हैं तो उपहार में पौधे देते हैं। ये हैं पटना जिले के विक्रम थाना के हरपुरा गांव निवासी रूपेश कुमार। रूपेश बताते हैं कि वे पिछले आठ वर्षों से इस अभियान में लगे हैं। 20 जून 2009 को अपने जन्म दिन के मौके पर पौधरोपण की शुरूआत की। इस माह की पूर्णिमा को अबतक कुल 2340 पौधे लगा चुके हैं। रूपेश यूं तो पटना में ही रहते हैं। लेकिन हर पूर्णिमा को अपने गांव में ही सत्यनारायण व्रत कथा जरूर करवाते हैं। इस दिन गांव के लोग भी इनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही वह खास दिन होता है जब वे ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे लगाते हैं। तब उनके चेहरे की चमक देखने लायक होती है। वे कहते हैं कि हम पर्यावरण से बहुत कुछ खोजते हैं। पर पर्यावरण के लिए हम क्या करते हैं यह महत्वपूर्ण