संदेश

नवंबर 15, 2014 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पटना साइंस कॉलेज- स्वर्णिम अतीत स्याह वर्तमान

पटना साइंस कॉलेज- स्वर्णिम अतीत स्याह वर्तमान 15 नवम्बर, 1928 को तत्कालीन लार्ड इरविन ने की थी स्थापना  साइंस स्ट्रीम में देश में उच्च शिक्षा का प्रतिष्ठित संस्थान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गजों ने यहां से की है पढ़ाई फिलहाल 100 स्वीकृत पदों के बदले महज 32 शिक्षक हैं कार्यरत विद्या सागर पटना (एसएनबी)। आजादी के पहले से लेकर बाद तक उच्च शिक्षा के साइंस स्ट्रीम में अलग पहचान रखने वाले सूबे के पटना विवि के पटना साइंस कॉलेज का अतित स्वर्णीम रहा है। हालांकि कॉलेज की वर्तमान स्थिति को स्याह ही कहा जा सकता है। शुरूआत में यह पटना विवि के विज्ञान विभाग के रूप में अस्तित्व में आया। इस कॉलेज के नींव का पत्थर 15 नवम्बर, 1928 लार्ड इरविन ने रखा। तब से पटना साइंस कॉलेज भारत में उच्च शिक्षा के प्रतिष्ठित संस्थान के रूप में जाना गया। राजधानी के अशोक राजपथ पर 28.32 एकड़ जमीन में साइंस कॉलेज का परिसर है। विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिकों और गणितज्ञ के नाम पर कॉलेज में पांच छात्रावास हैं। कॉलेज में दो खेल के मैदान, व्यायाम