संदेश

अप्रैल 15, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आकर्षण काकेन्द्र बने सुनील

चित्र

आकर्षण काकेन्द्र बने सुनील

चित्र
आकर्षण काकेन्द्र बने सुनील भाजपा के प्रचार के लिए इस कार्यकर्ता ने बनाया अपना यह रूप दअपने पूरे शरीर को भाजपा के झंड़े के रंग से रंगा था  सेल्फी को लेकर रैली में हो रही थी काफी पूछ विद्या सागर पटना। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समागम में दरभंगा के सुनील झा लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। सुनील अपने पूरे शरीर को भाजपा के झंडे के रंग में रंगे थे। आधे शरीर को भगवा व आधे को हरे रंग से रंगे सुनील पार्टी के चुनाव चिह्न कमल निशान को छाती पर बनवाये हुए थे। माथे पर भाजपा लिखवाये हुए थे। वहीं छाती पर नमो भारत नमो लिखे हुए थे। पीठ पर मोदी सेना, जय-जय बिहार भाजपा सरकार के नारे लिखे थे। पूरे कार्यकर्ता समागम के दौरान पंडाल में सबसे आगे पार्टी का झंड़ा सुनील बुलंद कर रहे थे। इनका जलवा भी समागम में कम नहीं दिखा। फेसबुक व व्हाट्स्एप के शौकीन भाजपा नेता व कार्यकर्ता सुनील के साथ सेल्फी खिंचवाने को उतावले थे। फोटो के लिए सुनील के पास लाइन लगी थी। समागम से सुनील बाहर निकले तो सड़क पर भाजपा नेताओं व गांव-गांव से आये कार्यकर्ताओं की नजर उनकी ओर गयी। फिर क्या था सड़क पर भी सुनील