आईपीएस अफसर अर्पणा ने किया सूबे का नाम रोशन


    



अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

पति हैं इलाहाबाद के डीएम

अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विनसन मैसिफ पर फहराया तिरंगा



विद्या सागर/ गणोश प्रसाद

पटना/औरंगाबाद। औरंगाबाद जिला निवासी यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी अर्पणा भारद्वाज ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विनसन मैसिफ पर तिरंगा फहराकर देश और सूबे का नाम रौशन किया। अर्पणा वर्तमान में यूपी में डीआईजी (टेलीकॉम) के पद पर कार्यरत हैं। 17 जनवरी 2016 को माउंट विनसन मैसिफ पर फतह कर तिरंगा लहराकर उन्होंने आधी आबादी के लिए भी मिसाल पेश की। ऐसा कर उन्होंने देश की पहली महिला अधिकारी होने का गौरव हासिल किया। बताते चलें कि अर्पणा की पर्वतारोहण में गहरी रुचि है। पिछले वर्ष 28 जुलाई को उन्होंने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रस को फतह किया था। -15 डिग्री तापमान पर विषम परिस्थितियों में दुर्गम रास्ते पर चलते हुए उन्होंने तिरंगा लहराया। माउंट एवरेस्ट मिशन के दौरान मौसम की खराबी के कारण उन्हें अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे। इसके बावजूद ऊंचाई नापने की उनकी ललक कम नहीं हुई और वे आगे बढ़ती रहीं। अर्पणा जनवरी 2016 में अंटार्कटिका मिशन पर निकली थीं, जहां उन्हें कामयाबी मिली। अर्पणा के पति संजय कुमार औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के डिहुरी गांव के निवासी हैं। श्री कुमार भी यूपी कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में संजय कुमार इलाहाबाद के जिलाधिकारी हैं। अर्पणा को बेहतर कायरे के लिए उत्तर प्रदेश सरकार रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। अर्पणा के परिजन औरंगाबाद शहर के श्री कृष्ण नगर क्लब रोड में रहते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान 11 अगस्त को शहीद हुए थे जगतपति कुमार समेत आजादी के सात मतवाले,

... और बिहार में समाज सुधारने निकले नीतीश

आज के दिन शहीद हुए थे आजादी के सात मतवाले