मैट्रिक में चंदा हाईस्कूल की कशिश बनी औरंगाबाद टॉपर

दाउदनगर की अलका को जिले में दूसरा स्थान

तीसरे स्थान पर चंदा हाईस्कूल के शिव कुमार

ओबरा के चंदा हाईस्कूल के टॉप टेन में तीन छात्र

टॉप टेन में दाउदनगर के सात व अशोक हाईस्कूल के पांच छात्र

विद्या सागर 
पटना। मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में औरंगाबाद में ओबरा प्रखंड के चंदा हाईस्कूल की छात्रा कशिश कुमारी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कशिश को 452 अंक मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर दाउनगर के गल्र्स हाईस्कूल दाउदनगर की अलका कुमारी रही। अलका को 441 अंक प्राप्त हुए हैं। तीसरे स्थान पर ओबरा के चंदा हाईस्कूल के ही शिव कुमार रहे। इन्हें 440 अंक प्राप्त हुए हैं। हरीगांव हाईस्कूल के रणविजय कुमार को जिले में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। रणविजय को 439 अंक प्राप्त हुए हैं। पांचवें स्थान पर रफीगंज प्रखंड के आर बी आर हाईस्कूल के रोहित कुमार रहे। इन्हें 438 अंक प्राप्त हुए हैं। अशोक हाईस्कूल दाउदनगर के राधेश्याम कुमार पिता जय शंकर प्रसाद व सुमंत कुमार पिता मनोज कुमार छठे स्थान पर रहे। दोनों को 437 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं ओबरा के चंदा हाईस्कूल के सुमन कुमार पिता रविन्द्र वर्मा को जिले में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। आठवें स्थान पर दो छात्र रहे। जिसमें ओबरा के आर के हाईस्कूल के अभिनंदन कुमार पिता इंद्रदेव साव व उतक्रमित मध्य विद्यालय शंकरपुर सरौली ओबरा के प्रभात कुमार पिता नीतीश कुमार दोनों 434 नंबर के साथ जिले में आठवें स्थान पर हैं। नौवें स्थान पर भी दो छात्र हैं। दाउदनगर के राष्ट्रीय हाईस्कूल  के नीरज कुमार पिता रामराज शर्मा व दाउदनगर के ही अशोक हाईस्कूल  के अविनाश विश्वकर्मा 433 अंक प्राप्त कर नौवें स्थान पर हैं। दसवें स्थान पर दाउदनगर के अशोक हाईस्कूल के ही अमृता कुमारी पिता जितेंद्र साव व इसी विद्यालय के कार्तिक गुप्ता पिता मधेश्वर गुप्ता दसवें स्थान पर रहे। दोनों को 432 अंक प्राप्त हुए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान 11 अगस्त को शहीद हुए थे जगतपति कुमार समेत आजादी के सात मतवाले,

... और बिहार में समाज सुधारने निकले नीतीश

आज के दिन शहीद हुए थे आजादी के सात मतवाले