संदेश

बेटे के सामने बाप को उठा ले गए नक्सली, कर दी हत्या

चित्र
बेटे के सामने बाप  को उठा ले गए नक्सली, कर दी हत्या  औरंगाबाद के टंडवा की घटना। विद्या सागर पटना  : समय : शाम 7 बजे। स्थान : टंडवा थाना का रामनगर बाजार, औरंगाबाद । बाजार में जन्माष्टमी की खरीदारी को लेकर चहलपहल। दुकानों में भीड़ इसी बीच 50-60 की संख्या में भाकपा माओवादी नक्सलियों का वर्दीधारी हथियारबंद दस्ता पहुंचता है। फैशन पार्क दुकान में बैठे 45 वर्षीय मो. कलाम अंसारी को नक्सली उठा लेता है। मो. कलाम का पुत्र इमरान आलम नक्सलियों से पिता को छोड़ने की गुहार लगाता है। रोते हुए जान बख्श देने की भीख मांगता है। नक्सली कलाम का दोनों हाथ बांध देते हैं और 100 मीटर दूरी पर ले जाकर तीन गोली मारते हैं। नक्सलियों ने कलाम को सिर, कंधा एवं हाथ में गोली मारी है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा एवं कलाम के शरीर से पोस्टमार्टम के दौरान कारतूस का पीनेट बरामद किया है। हत्या करने के बाद नक्सली कलाम की दुकान में आग लगा देते हैं। कलाम का कपड़ा, मोबाइल, रेडिमेड एवं जूता चप्पल का दुकान जलकर खाक हो गया है। कलाम के पिता इस्लाम अंसारी के अनुसार करीब 10 लाख रुपये की संपत्त...

मैं भी संसद बन जाऊं!

मैं भी संसद बन जाऊं! 2G, 3g, CWG, सब कुछ चट कर जाऊं, एक चुनाव मुझे जीता दे बस संसद में चढ़ जाऊं, देश का सारा रूपया-पैसा लूट कर घर ले आऊं, गांधी का फ़ोटो लटका कर दफ्तर बड़ा बनाऊं, काले धन से फिर चंदन की माला उस पर चढ़ाऊँ, मोबाइल की घण्टी में फिर देश भक्ति गीत सुनाऊं, रिश्वत की बहती गंगा में डुबकी रोज़ लगाऊं, गाड़ी बड़ी सी ले आऊं, सैर विदेश की कर आऊं, बस एक मुझे तू मौका दे दे, पीढ़ी तक तर जाऊं, माँ एक खादी की चादर दे दे, मैं भी संसद बन जाऊं!

*Happy Independence day*

चित्र
Na  zuban se Na nigahon se,Na dimag se,Na rango se,Na greeting se,Na gift se,AapkoJashne AzadiMubarak direct dil se. *Happy Independence day*

भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान 11 अगस्त को शहीद हुए थे जगतपति कुमार समेत आजादी के सात मतवाले,

चित्र
भारत छोड़ों आंदोलन के दौरान 11 अगस्त को शहीद हुए थे जगतपति कुमार समेत आजादी के सात मतवाले,  ० ताजा हुई थी खुदीराम बोस के शहादत की याद,  ० वीरता का बखान रहा है पटना का शहीद स्मारक विद्या सागर  पटना । तारीख 11 अगस्त 1942, स्थान पटना सचिवालय, समय भरी दोपहरी, भारत माँ को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने को मतवाले युवाओं की टोली, तिरंगे को फहराने का इरादा लिए जैसे ही पहुंची, वैसे ही बर्बर ब्रिटिश हुकूमत की बंदूकों से गोलियां उगल पड़ी और देखते ही देखते सात नौजवान देश की आजादी की बलिवेदी पर शहीद हो गए लेकिन शहीद होते-होते इन्होने हिंदोस्तान की आन-बान-शान तिरंगे को फहरा डाला। इन नौजवानों की शहादत के साथ ही 11 अगस्त 1908 की उस घड़ी की यादें ताजी हो गई जब मुज्जफरपुर जेल में इसी आततायी ब्रितानी सरकार ने जंग ए आजादी के दीवाने क्रांतिकारी खुदीराम बोस को फांसी के तख्त पर लटका दिया गया था। इन शहीदों का नाम आज भी सारा देश इज्जत के साथ लेता है और पटना सचिवालय पर तिरंगा लहराने वाले सात शहीदों के शहादत की वीरगाथा का बयान पटना में वर्तमान पुराना सचिवालय के पास स्थित शहीद स्मारक ...

औरंगाबाद: CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन हुआ तेज

चित्र
औरंगाबाद: CRPF और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन हुआ तेज पटना . औरंगाबाद के देव थानाक्षेत्र में गुरुवार की सुबह सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सीआरपीएफ जवान सर्च अभियान में जुटे हुए थे और इसी दौरान नक्सलियों से उनका सामना हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह सीआरपीएफ जवानों को देव थानाक्षेत्र के देवा बिगहा में कुछ नक्सलियों के छुपे होने की सूचना मिली। सीआरपीएफ जवान और कोबरा के जवान मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन में जुट गए। खबर बिल्कुल सही निकली और करीब 25 की संख्या में नक्सलियों से इनका सामना हुआ। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल सीआरपीएफ ने सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में सैकड़ों की संख्या में नक्सली छुपे हो सकते हैं। बताते चलें कि इस साल अप्रैल के दौरान बिहार में जमुई के खैरा थाना क्षेत्र और चरकापत्थर थाना क्षेत्र के लखारी गांव स्थित जंगल में नक्‍सलियों से हुई मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 7वीं बटालियन के सहायक कम्पनी कम...

कुलपति के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में छात्र, वोटिंग शुरू

चित्र
कुलपति के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में छात्र, वोटिंग शुरू चुनावी पैटर्न कर रहे फॉलो,  नौ अगस्त तक होगी वोटिंग, 11 को परिणाम  विद्या सागर  पटना. पटना विश्वविद्यालय में कुलपति के फैसलों के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का नया रूप बुधवार से दिखने लगा। कुलपति के खिलाफ महाभियोग लाने के लिए छात्र संगठनों ने बुधवार से आम छात्र ों को जोड़ने की तैयारी शुरू कर दी। इसमें सभी छात्रों से अलग अलग 14 मुद्दों पर वोटिंग कराई जा रही है, जो चार दिनों तक चलेगी। वोटिंग में मुद्देवार छात्रों को अपनी राय देनी है कि किस मुद्दे पर वे छात्र संगठनों के साथ हैं और किस पर खिलाफ। एआईएसएफ, आइसा, छात्र राजद और एआईडीएसओ के इस आंदोलन की शुरुआत बुधवार को पटना विवि कैंपस में पांच केंद्रों पर हुई। छात्र संगठनों ने इस महाभियोग के लिए पूरी तरह चुनावी मतदान का पैटर्न फॉलो कर रहे हैं। इसमें हर वे छात्र-छात्रा वोट डाल सकते हैं, जिन्होंने पटना विश्वविद्यालय में नामांकन लिया है। वोट के लिए बैलट पेपर है, जिस पर मुद्दे छपे हैं। छात्र-छात्राओं को इन मुद्दों पर समर्थन के लिए चिन्ह लगाना ह...
http://www.hastakshep.com/hindi-news/bihar-jharkhand/2014/08/02/lalu-prasad-yadav-is-better-artist-than-me-mukesh-khanna