संदेश

विधानसभा का घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने किया अंधाधुध फायरिंग

चित्र
विधानसभा का घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस ने किया अंधाधुध फायरिंग   सूबे में गिरती शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हजारों छात्र कर रहे थे प्रदर्शन प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने की फायरिंग, छोडे आंशु गैस के गोले लाठीचार्ज में मगध विवि छात्र संघ सचिव दीपक कुमार समेत सैंकड़ो छात्र घायल, दर्जनों गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों व पुलिस में पत्थराव में दर्जनों पुलिसकर्मी  हुए जख्मी एसएसपी ने किया एके-47 से फायरिंग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा विधानसभा गेट पर के सामने विरोध करने पहुंचे थे छात्र आर ब्लाॅक चैराहे पर पुलिस ने किया फायरिंग विद्या सागर पटना। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हजारों की संख्या में पटना विधान सभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर वृहस्पतिवार को आर ब्लाॅक गेट पर पुलिस ने अंधाधुध फायरिंग किया। फायरिंग से पटना के वीआइपी इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से थरर्रा गया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अुनसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र सूबे में गिरती शिक्षा व्यवस्था समेत 22 सूत्री मांगों को लेकर दोपहर 1 बजे गांधी मै...

मिनी बिहार की झलक देखनी हो तो आइए गांधी मैदान

चित्र
मिनी बिहार की झलक देखनी हो तो आइए गांधी मैदान बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन आज ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ की तर्ज पर सजा गांधी मैदान का हर कोना मॉडलों में खेत-खलिह ान से लेकर शहर तक की मिलेगी झलक बगदाद व पेशावर के लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाने का मौका मेले में पार्किग, फूड मेला, सुरक्षा व लाइव शो की पूरी व्यवस्था विद्या सागर पटना। अगर आपको मिनी बिहार की झलक देखनी है तो चले आइये राजधानी के गांधी मैदान में। गांव-जहान से खेत-खलिहान तक। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, बौद्ध से लेकर जैन मंदिर तक हर वो चीज जिसे आप बिहार की पहचान के रूप में देखते हैं आपको देखने को मिलेगा गांधी मैदान में। जी हां, रविवार से शुरू हो रहे बिहार दिवस समारोह में विभागों द्वारा तैयार किये गये मॉडलों में विकासशील बिहार की झलक मिलेगी। गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस की प्रदर्शनी में कृषि विभाग द्वारा तैयार किये गये मॉडल को पूरी तरह से गांव को फोकस कर बनाया गया है। गांव का दिखाया गया है। गांव के मुख्य द्वार बांस के टुकड़ों से तैयार किये गये हैं। मंडप में प्रवेश करते ही तीन लोगों की ...

my story

चित्र

फिर झगड़े क्यों

फिर झगड़े क्यों जात-पात में भेद कहाँ अब, केवल झूठी शान। बाबू साहब ने खोली है जूते की दूकान। लौन्ड्री में लोगों के कपड़े पंडितजी हैं धोते। छान रहे हैं गरम जलेबी लालाजी के पोते। शर्मा जी का ‘डेरी फारम’ रखते भैंस पचास। दूध मिलाते हैं पानी में और बने हैं व्यास। बन कलाल यादवजी बैंठें, रोज कलाली खोलें। रविदास जी काँवर लेकर ‘हर-हर, बम-बम’ बोले। पासवानजी ने टाउन में खोली है सैलून। बिसकमरा के बेटे बेचें हल्दी-धनियां-नून। वर्ण-व्यवस्था टूट चुकी है, सब हैं एक ही घाट। जिसके पाले जितना पैसा, उसकी उतनी ठाठ। फिर झगड़े क्यों जात-पात के ............. कुछ सोचो, कुछ जानो। कौन लड़ाता है आपस में........ बूझो और पहचानो। -विद्या सागर

पिता का झंडा बुलंद करते दिखे तेजप्रताप

चित्र
पिता का झंडा बुलंद करते दिखे तेजप्रताप विद्या सागर पटना। लालू प्रसाद के पुत्र तेजप्रताप यादव राजद के राजभवन मार्च में अपने पिता का झंडा बुलंद करते दिखे। तेजप्रताप अपने साथियों के साथ लालू प्रसाद से पूर्व ही गांधी मैदान पहुंचे हुए थे। अपने कॉलेज के साथियों व छात्र राजद के सदस्यों के साथ तेजस्वी राजभवन मार्च की तैयारी का अवलोकन करते दिखे। सुबह 10.30 बजे लालू प्रसाद के पुत्र छात्र राजद के कार्यकर्ताओं के साथ गांधी मैदान पहुंचे तो राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ उनकी ओर दौड़ पड़ी। ‘तेजप्रताप-लालू जिंदाबाद, मोदी सरकार युवाओं को धोखा देना बंद करो, हमारा नेता कैसा हो तेजप्रताप यादव जैसा हो’ आदि नारे लगा रहे थे। जब तक लालू प्रसाद गांधी मैदान नहीं पहुंचे थे तब तक तेजप्रताप के पास राजद नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। मार्च में सूबे के विभिन्न जिलों से आये नेता कह रहे थे कि अब तेजप्रताप को इस बार चुनाव में उतारना होगा। छात्र-युवाओं में जोश भर देंगे। दोपहर लगभग एक बजे लालू प्रसाद जब गांधी मैदान पहुंचे तो तेजस्वी उनके साथ गये और जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राजद के राजभवन मार...

dastak dunia news paper 16 se 22 march

चित्र

भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ सड़क पर निकला राजद, लालू जीप से कार्यकर्ता पैदल

चित्र
भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ सड़क पर निकला राजद, लालू जीप से कार्यकर्ता पैदल पटना. भूमि अधिग्रहण बिल, कालाधन वापस लाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर राजद मोदी सरकार के खिलाफ रविवार को राजभवन मार्च के लिए निकल पड़े। लालू खुली जीप पर थे, तो कार्यकर्ता पैदल मार्च कर रहे थे। इस मार्च में शामिल होने के लिए प्रखंड स्तर से भी कार्यकर्ता आए हुए थे। मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद जेपी गोलंबर पहुंचेंगे। पार्टी के सभी विधायक, नेता और कार्यकर्ता यहां पर एकजुट होंगे. इसके बाद मार्च करते हुए राजभवन तक आयेंगे और राज्यपाल को अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौपेंगे। मार्च में शामिल होने के लिए विभिन्न प्रखंडों से कार्यकर्ताओं का पटना शनिवार की शाम से ही आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इन सभी को विभिन्न स्थानों पर ठहरने का प्रबंध किया गया था। मार्च के दौरान सभी नेता और कार्यकर्ता हाथों में भाजपा विरोधी नारे लिखे तख्ती लिए हुए थे। सभी लोग भाजपा और पीएम मोदी के किये झूठे वादों को गिनाते हुए मार्च में निकले। राजद कार्यकर्ता पूरे रास्ते म...