संदेश

एआईएसएफ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

चित्र
 कुलपति रवैया सुधारें और छात्रों से करें बात : सीएम एआईएसएफ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात पटना । मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि पटना विविद्यालय की गतिविधियों पर सरकार की नजर है। उन्होंने कुलपति प्रो. वाईसी सिमाद्री को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे अपना रवैया सुधारें और छात्रों से बात करने की पहल करें। मुख्यमंत्री ने ये बातें बुधवार को एआईएसएफ के छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई वार्ता में कहीं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल संगठन के राज्य सचिव सुशील कुमार ने वार्ता की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने छात्रों की समस्याओं पर गंभीरता दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीयू के कुलपति को अपने रवैये में सुधार लाना चाहिए और शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए छात्रों से बात करनी चाहिए। जब राज्यपाल और मुख्यमंत्री छात्रों से बात कर सकते हैं तो कुलपति क्यों नहीं कर सकते हैं ? छात्रों ने प्राथमिकी दर्ज करने का मामला भी उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्रों पर किए जाने वाले एफआईआर (धारा-353) को जमानतीय बनाया जायेगा। इसमें संशोधन के लिए बहुत जल्द इसे कैबिनेट में लाया ज...

फिर झगड़े क्यों

फिर झगड़े क्यों                      -विद्या सागर जात-पात में भेद कहाँ अब, केवल झूठी शान। बाबू साहब ने खोली है जूते की दूकान। लौन्ड्री में लोगों के कपड़े पंडितजी हैं धोते। छान रहे हैं गरम जलेबी लालाजी के पोते। शर्मा जी का ‘डेरी फारम’ रखते भैंस पचास। दूध मिलाते हैं पानी में और बने हैं व्यास। बन कलाल यादवजी बैंठें, रोज कलाली खोलें। रविदास जी काँवर लेकर ‘हर-हर, बम-बम’ बोले। पासवानजी ने टाउन में खोली है सैलून। बिसकमरा के बेटे बेचें हल्दी-धनियां-नून। वर्ण-व्यवस्था टूट चुकी है, सब हैं एक ही घाट। जिसके पाले जितना पैसा, उसकी उतनी ठाठ। फिर झगड़े क्यों जात-पात के ............. कुछ सोचो, कुछ जानो। कौन लड़ाता है आपस में........ बूझो और पहचान

बिहार में मंडलवाद पर जनता की मुहर से निकली कमंडल की हवा

बिहार में मंडलवाद पर जनता की मुहर से निकली कमंडल की हवा  विद्या सागर पटना। बिहार में हुए राजनीतिक बदलाव के बाद 10 सीटों पर हुए उपचुनाव में मंडलवाद पर जनता की मुहर लगने के बाद कमंडल की हवा निकल गयी। लोकसभा चुनाव में सूबे में लालू और नीतीष को मिली करारी हार के बाद एक हुए लालू-नीतीष को उपचुनाव में जनता ने उनके मिलन को स्वीकार किया। सूबे में धूर विरोधी लालू और नीतीष ने अपनी दुष्मनी को दोस्ती में बदली तो 10 सीट में 6 पर महागठबंधन का कब्जा हो गया, जबकि 4 पर भाजपा ने अपना कब्जा किया है। यह चुनाव परिणाम, लालू प्रसाद और नीतीश कुमार की दोस्ती के ख्याल से सबसे अहम था। चुनाव परिणाम से यह तो सिद्ध हो गया कि इस दोस्ती को जनता ने भी कबूल कर लिया। यही कारण रहा कि राजद-जदयू-कांग्रेस के महागठबंधन को दस में से छह सीटें मिली है। उप चुनाव के आठ सीटों पर भाजपा की लोकसभा चुनाव में बढ़त थी। लेकिन इस बढ़त को भाजपा ने 3 माह भी बरकरार नहीं रखा। 2010 में हुए चुनाव में उपचुनाव वाली 10 में 6 सीटों पर भाजपा, 1 पर जदयू व तीन पर राजद का कब्जा था। उपचुनाव में भाजपा को दो सीटों का नुकसान हुआ वहीं जदयू व कांग्...

आजकल ये रुझान ज़्यादा है

आजकल ये रुझान ज़्यादा है ज्ञान थोड़ा बयान ज़्यादा है है मिलावट, फ़रेब, लूट यहाँ धर्म कम है दुकान ज्यादा है चोट दिल पर लगी, चलो, लेकिन देश अब सावधान ज़्यादा है दूध पानी से मिल गया जब से झाग थोड़ा उफ़ान ज़्यादा है पाँव भर ही ज़मीं मिली मुझको पर मेरा आसमान ज़्यादा है ये नई राजनीति है ‘VIDYA काम थोड़ा बखान ज़्यादा है

ये नेता चलिसा मेरे बड़े भईया पिंटू शर्मा जी ने लिखा है.

चित्र
ॐ जय जय नेता देवा ॐ जय जय नेता देवा ,,जो जन करते तुम्हारी सेवा ,,,क्लेश विकार उन्हें न होवे ,,सुख सम्पति चढ़ते सब मेवा ,,ॐ जय -जय नेता देवा ,भक्ति -भाव से करे जाप जो ,उनके कष्ट को हरते आप हो ,,जो जन उनको त्रास देत हैं ,,उनको आप श्राप देत हैं ,,,ऊँ जय जय नेता देवा ,मन क्रम बचन करे जो सेवा , चिरंजीव खावे नित मेवा ,,,, ॐ जय जय नेता देवा ,,आपकी महिमा जो नित गावै ,दस ग्रह ताहि निकट नहिं आवै ,,,,,,आप सोचते ग्रह दस क्या ह ै ,,नेता से डरते ग्रह सब हैं ,,,,शुक्र शनि भी बने अर्दली ,गुरु से मच गयी नयी खलबली ,, सोम और ,रवि गति न पावै जब तक नेत महात्म्य न गावै ,,//ॐ जय -जय नेता देवा ,,,,, मंगल , बुध शुद्ध तब होई जब नेता की अस्तुति होई ,, राहू ,केतु का औकात ,,जऊ नेता से पावहि पार ,,,,,ॐ जय जय नेता देवा ,,जन जन करता आपकी सेवा ॐ जय जय नेता देवा ,,,,ऊँ जय -जय नेता देवा ,,,,,,,

बेटे के सामने बाप को उठा ले गए नक्सली, कर दी हत्या

चित्र
बेटे के सामने बाप  को उठा ले गए नक्सली, कर दी हत्या  औरंगाबाद के टंडवा की घटना। विद्या सागर पटना  : समय : शाम 7 बजे। स्थान : टंडवा थाना का रामनगर बाजार, औरंगाबाद । बाजार में जन्माष्टमी की खरीदारी को लेकर चहलपहल। दुकानों में भीड़ इसी बीच 50-60 की संख्या में भाकपा माओवादी नक्सलियों का वर्दीधारी हथियारबंद दस्ता पहुंचता है। फैशन पार्क दुकान में बैठे 45 वर्षीय मो. कलाम अंसारी को नक्सली उठा लेता है। मो. कलाम का पुत्र इमरान आलम नक्सलियों से पिता को छोड़ने की गुहार लगाता है। रोते हुए जान बख्श देने की भीख मांगता है। नक्सली कलाम का दोनों हाथ बांध देते हैं और 100 मीटर दूरी पर ले जाकर तीन गोली मारते हैं। नक्सलियों ने कलाम को सिर, कंधा एवं हाथ में गोली मारी है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा एवं कलाम के शरीर से पोस्टमार्टम के दौरान कारतूस का पीनेट बरामद किया है। हत्या करने के बाद नक्सली कलाम की दुकान में आग लगा देते हैं। कलाम का कपड़ा, मोबाइल, रेडिमेड एवं जूता चप्पल का दुकान जलकर खाक हो गया है। कलाम के पिता इस्लाम अंसारी के अनुसार करीब 10 लाख रुपये की संपत्त...

मैं भी संसद बन जाऊं!

मैं भी संसद बन जाऊं! 2G, 3g, CWG, सब कुछ चट कर जाऊं, एक चुनाव मुझे जीता दे बस संसद में चढ़ जाऊं, देश का सारा रूपया-पैसा लूट कर घर ले आऊं, गांधी का फ़ोटो लटका कर दफ्तर बड़ा बनाऊं, काले धन से फिर चंदन की माला उस पर चढ़ाऊँ, मोबाइल की घण्टी में फिर देश भक्ति गीत सुनाऊं, रिश्वत की बहती गंगा में डुबकी रोज़ लगाऊं, गाड़ी बड़ी सी ले आऊं, सैर विदेश की कर आऊं, बस एक मुझे तू मौका दे दे, पीढ़ी तक तर जाऊं, माँ एक खादी की चादर दे दे, मैं भी संसद बन जाऊं!