संदेश

my report in rashtriya sahara 20 jan 2015

चित्र

प्यार के बीच की हर दीवार गिराना चाहते थे भारतेंदु-सानिया

चित्र
GROUND REPORT: प्यार के बीच की हर दीवार गिराना चाहते थे भारतेंदु-सानिया पटना.  बिहार में मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड के जिस अजीजपुर बलिहारा गांव  में रविवार को प्रेम प्रसंग को लेकर   एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय की लगभग पूरी बस्‍ती फूंक दी थी  और चार लोगों की जान ले ली थी, वहां  अभी भी दहशत का माहौल  है। बताया जा रहा है कि बस्ती में आग लगाने के पहले उपद्रवियों ने महिलाओं से छेड़खानी और लूटपाट भी की थी। कई महिलाएं अपनी  आबरू बचाने जंगल में छिप गई थीं । वे अभी भी गांव लौटने के लिए तैयार नहीं हैं। मंगलवार को पुलिस हेडक्वार्टर से जारी आदेश के बाद सर्किल इंस्पेक्टर सुधाकर, थाना प्रभारी आशुतोष कुमार और आईओ संदीप कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं, मृतक भारतेंदु के परिजनों को पांच लाख रुपए का चेक दिया गया है। दफनाने के लिए शव ले जाते लोग। इस हिंसा की जड़ सानिया परवीन और भारतेंदु का प्‍यार बताया जा रहा है। 8वीं में पढ़ने के दौरान ही सानिया परवीन और भारतेंदु के बीच दोस्ती हुई थी। ये दोस्ती कब प्यार में बदली, दोनों में से किसी ...

इस बार अरविन्द केजरीवाल और ‘आम आदमी पार्टी’ वाले ठेका मज़दूरों का मुद्दा क्यों नहीं उठा रहे हैं?

चित्र
इस बार अरविन्द केजरीवाल और ‘आम आदमी पार्टी’ वाले ठेका मज़दूरों का मुद्दा क्यों नहीं उठा रहे हैं? (क्योंकि दूध का जला छाछ भी फ़ूँक-फ़ूँक कर पीता है!) अन्तरा घोष दिल्ली में विधानसभा चुनावों की घोषणा हो गयी है। 7 फ़रवरी को एक बार फिर जनता से कहा जायेगा कि भाजपा, आप और कांग्रेस में से किसी एक को चुन ले। भाजपा नरेन्द्र मोदी की मीडिया-पोषित लहर और साम्प्रदायिक तनाव की नाव पर सवारी करते हुए सत्ता में पहुँचना चाहती है। लेकिन नरेन्द्र मोदी की सात माह पुरानी सरकार ने जिस नंगई और बेशर्मी के साथ देश की बड़ी-बड़ी कम्पनियों के मालिकों का पायबोस और सिजदा किया है, उससे जनता के भी अच्छे-ख़ासे हिस्से में उसकी लोकप्रियता में भारी कमी आयी है। मोदी लहर कुछ राज्यों में भाजपा की जीत तक क़ायम रही और वह भी इसलिए कि उन राज्यों में कांग्रेस की सरकार कई कार्यकाल पूरे करके अपने शरीर पर बचा आखि़री सूत का धागा भी फेंक चुकी थी। लेकिन दिल्ली का चुनाव आते-आते साफ़ दिख रहा है कि मोदी की लहर अब नगर निगम के नाले की ‘छप-छप’ में बदल गयी है! कांग्रेस और भाजपा अम्बानियों, अदानियों, टाटाओं, ज़िन्दलों, मित्तलों क...

my artical in dastak duniya ranchi

चित्र

सरकारी सहायता पाने के लिए सभी विश्वविद्यालयों को लेनी होगी नैक से मान्यता

सरकारी सहायता पाने के लिए सभी विश्वविद्यालयों को लेनी होगी नैक से मान्यता नैक के अनिवार्यता से सूबे के सैंकड़ों काॅलेजों की रूक सकती हैं फंडिंग शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए यूजीसी ने किया नियमों में बदलाव सूबे में मात्र 34 काॅलेजों को ही मिला है नैक से मान्यता विद्या सागर पटना। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने काॅलेज व विश्वविद्यालयों के शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडेशन काउंसिल (नैक) की मान्यता को अनिवार्य कर दिया है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी ) ने नियमों में बदलाव करते हुए सभी विश्वविद्यालयों व काॅलेजों के लिए नैक को अनिवार्य कर दिया है। यूजीसी ने साफ किया है कि नैक की मान्यता नहीं तो सहायता भी नहीं। नैक का मकसद विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है। अभी तक केंद्रीय समेत प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त अधिकतर विश्वविद्यालयों के पास नैक की मान्यता नहीं थी। इसके चलते विश्वविद्यालयों में नए सत्र शुरू होने से पहले नैक की टीम कैंपस में जांच नहीं कर पाती थी। जबकि विश्वविद्यालय सरकारी सहायता प्राप्त कर रहे थे, जि...

स्ट्रीट प्ले में स्टूडेंट्स ने उठाया भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज

चित्र
स्ट्रीट प्ले में स्टूडेंट्स ने उठाया भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज पटना. पटना वीमेंस कॉलेज में गुरुवार से प्रग्योत्सव कल्चरल फेस्ट की शुरुआत हुई। कल्चरल फेस्ट के पहले दिन छात्राओं ने स्ट्रीट प्ले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाया।   स्ट्रीट प्ले में हिस्सा लेते प्रतिभागी।   पटना वीमेंस कॉलेज में प्लेटिनम जुबली ईयर के अवसर पर प्रग्योत्सव कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया गया है। इस फेस्ट में स्टूडेंट्स दिनभर मस्ती में डूबे रहे। कॉलेज कैंपस में कहीं क्रिएटिव ग्रुप के प्रतिभागियों ने अपना प्रदर्शन किया तो कहीं मोनो और ग्रुप प्ले फेस्ट का दौर चला। फेस्ट 17 जनवरी तक चलेगा।   कई स्टॉल्स लगए गए   इस फेस्ट में वीमेंस कॉलेज के अलावा दूसरे कॉलेज, यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भी शामिल हो रहे हैं। फेस्ट का उद्‌घाटन कला एवं संस्कृति मंत्री विनय बिहारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल मारी जैसी भी उपस्थित रहीं। कॉलेज के ग्राउंड में शहर के बड़े ब्रांड्स और संस्थान के स्टॉल्स लगाए गए हैं। बास्केटबॉल कोर्ट में मे...

भाजपा नेत्री का बेटा निकला सिरफिरा, 750 नंबर बदल युवती को करता रहा परेशान

भाजपा नेत्री का बेटा निकला सिरफिरा, 750 नंबर बदल युवती को करता रहा परेशान पटना. भाजपा नेत्री का सिरफिरा बेटा ने 750 नंबर बदल युवती को परेशान करता रहा। युवती मनचले की हरकत से बार-बार उसके नबंर को ब्लॉक करती रही और वो नबंर बदल-बदल कर उसे परेशान करता रहा। युवक फोन कर लड़की को बार-बार संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। परेशान करने वाला युवक कोई आम नहीं है, इसकी मां भाजपा नेत्री है तो पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक।  लड़के से परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत महिला हेल्प लाइन में की है। पहले तो हेल्प लाईन के अधिकारियों को भी इसपर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब इसकी जांच हुई तो सारा मामला सामने आया।   संगीता (काल्पनिक नाम) ने माह के शुरू में पटना महिला हेल्प लाइन में फोनकर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि युवक उसके साथ उसकी सहेलियों को भी फोन करके परेशान कर रहा है।ये उसे 750 अलग अलग नंबरों से कॉल कर चुका है। पिछले छह साल से परेशान कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि जब मेरी नौकरी पटना में हुई तो ये लड़का भी अपनी नौकरी छोड़कर पटना आ गया। मेरे ऑफिस तक पहुंच गया। पुलिस टीम एक्टिव हुई और स...