संदेश

सोना के भाव बिकेगी धान की भूसी

सोना के भाव बिकेगी धान की भूसी औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के किसान एवं राइस मिल मालिकों की हालत बदलने वाली है। औरंगाबाद के जसोइया स्थित औद्योगिक परिसर में सीहाक एग्रो फैक्ट्री के बाद गुरुवार को बारुण में सौर ऊर्जा एवं बायोमास के संयुक्त बिजली संयत्र का निर्माण शुरू होने से किसान एवं राइसमिलरों में आस जगी है। अब तक धान की भूसी का जलावन में हो रहे उपयोग की जगह बिजली बनाने में किया जाएगा। बिजली संयत्र का निर्माण कार्य कर रही कंपनी सी स्टेप के कार्यपालक निदेशक डा. अंशु भारद्वाज ने बताया कि बायोमास के बनाने में धान की भूसी एवं चावल का छिलका का उपयोग किया जाएगा। कोयला एवं पानी की कमी, ग्लोबल वर्मिग, प्रदूषण को देखते हुए सोलर बायोमास थर्मल पावर के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। बायोमास के माध्यम से रात्रि में भी बिजली का उत्पादन होगा। बायोमास में उपयोग होने वाली धान की भूसी एवं चावल का छिलका जिले के अलावा दूसरे जिले के किसान एवं राइस मिल मालिकों से लिया जाएगा। सीहाक एग्रो के एमडी रजनीकांत राय ने बताया कि फैक्ट्री में रिफाइन का रा मैटेरियल तैयार किया जाता है। यह मैटेरियल चा...

गर्भवती गैंगरेप पीड़िता को पंचायत ने कहा- 50 हजार लो, अबॉर्शन कराओ

चित्र
गर्भवती गैंगरेप पीड़िता को पंचायत ने कहा- 50 हजार लो, अबॉर्शन कराओ फोटो: प्रतीकात्मक प्रयोग।   पटना. बिहार की एक पंचायत ने गैंगरेप की शिकार नाबालिग लड़की को 50 हजार रुपए लेकर सात महीने के गर्भ को गिराने का फरमान सुनाया है। लड़की के साथ गांव के ही रहने वाले चार सगे भाइयों ने गैंगरेप किया था। घटना किशनगंज जिले की पाकोला पलाशमणि ग्राम पंचायत की है। पीड़ित लड़की के मां-बाप मजदूरी करते हैं। किशनगंज की पुलिस अधिकारी श्वेता गुप्ता के मुताबिक, 16 वर्षीय पीड़ित लड़की ने अपनी मां के साथ आकर शिकायत दर्ज कराई है। लड़की का दावा है कि जब न्याय और आरोपियों के लिए सजा की मांग करते हुए वह पंचायत पहुंची तो उसे गर्भपात कराने को कहा गया। पुलिस के मुताबिक, लड़की जब अपने घर में अकेली थी, तब पास में ही रहने वाले चार सगे भाई लड़की को जबरन उठाकर जंगल में ले गए और गैंगरेप किया। इसके बाद पीड़ित लड़की को धमकी दी कि अगर वो किसी से इस बारे में चर्चा करेगी तो उसे और उसकी मां को मार दिया जाएगा। लड़की ने डर की वजह से इस घटना की चर्चा अपनी मां से नहीं की, लेकिन जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो सा...

छठें फिल्म महोत्सव का रंगारंग आगाज

चित्र
छठें फिल्म महोत्सव का रंगारंग आगाज पटना। कालीदास रंगालय में शुक्रवार को तीन दिवसीय छठें फिल्म महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर आनंद तेल्तुंबड़े ने महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रोफेसर आनंद ने कहा कि सिनेमा जागरुकता का सतत माध्यम है। इसे गांव तक पहुंचाने की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। मुख्य अतिथि ने कहा कि बॉलीवुड के अलावा भी सिनेमा की एक दुनिया है, लेकिन जागरुकता के अभाव में इस बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। संचार के क्षेत्र में सिनेमा को सबसे सशक्त माध्यम बताया। फिल्म महोत्सव के पहले दिन मराठी फिल्म फ्रैंडी और मृत्यु ओपट्टिका नहीं है का प्रसारण किया जाएगा। उद्घाटन के दौरान मणिकांत ठाकुर, संजय जोशी, आलोक धनवा, मनोज कुमार सिंह, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।

जम्मू-कश्मीर: एक दिन में चार आतंकी हमले, 11 शहीद

चित्र
जम्मू-कश्मीर: एक दिन में चार आतंकी हमले, 11 शहीद फोटो: जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना के जवान आतंकियों की घेराबंदी करते हुए हुए    श्रीनगर: जम्मू - कश्मीर में शुक्रवार को चार आतंकी हमले हुए। सबसे पहले बारामूला के उरी में सेना के एक कैंप पर हमला किया गया, जिसमें सेना के आठ और पुलिस के तीन जवान शहीद हो गए। सभी 6 आतंकवादी ढेर कर दिए गए। दूसरा हमला श्रीनगर के सौरा में हुआ। यहां सेना ने एक आतंकी को मार गिराया। आतंकियों ने शोपियां में एक थाने पर ग्रेनेड फेंका, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। इसके अलावा, दक्षिणी कश्मीर के ट्राल इलाके में एक बस स्टैंड को आतंकियों ने निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका, जिसमें एक व्यक्ति मारा गया, जबकि 7 नागरिक घायल हो गए। बता दें कि पीएम मोदी सोमवार को विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यहां चुनाव प्रचार करने पहुंचने वाले हैं। यहां विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के दौरान नौ दिसंबर को मतदान होना है। उधर, सौरा पर हुए हमले को लेकर कश्मीर के आईजी एजी मीर ने कहा, ''हमें इंपुट्स मिले थे कि आतंकी कश्मीर में कुछ बड़ी वारदात करने ...

बेटा मिड डे मिल में व्यस्त बाप दारू पीकर मस्त

बेटा मिड डे मिल में व्यस्त बाप दारू पीकर मस्त मियाद बढ़ने के बाद 17 वें दिन भी औरंगाबाद मंडल कारा में माओवादी बंदियों का धरना जारी बंदियो ने कहा-सरकार गरीब बच्चों से छीन रही कलम  विद्या सागर पटना। बेटा मिड डे मिल में खाने में व्यस्त में है। उसका बाप आज दारू पीकर मस्त है। उक्त बातें आज औरंगाबाद मंडल कारा में विगत 17 दिनों से मणिपुर में लागंू सषस्त्र बंल विषेषाधिकार अधिनियम(अफसपा) को हटाने की मांग को लेकर धरना पर बैठे माओवादी नेता विवके यादव ने कहा। बतातें चलें कि 14 वर्षो से आमरण अनषन कर रही सामाजिक कार्यकर्ता ईरोम शर्मिला के अनषन को समाप्त कराने समेंत 20 सुत्री मांगो को लेकर औरंगाबाद मंडल कारा में कुछ बंदियों द्वारा दिया जा रहे आंदोलन का दूसरे चरण के तीसरे दिन भी बंदियों का धरना जारी रहा। इस प्रकार बंदियों का धरना आज 17 वें दिन भी जारी है। फर्क सिर्फ इतना है कि बंदी अब आंदोलन के दौरान प्रतिदिन एक शाम के भोजन का परित्याग कर रहे हैं। इस कड़ी में बंदियों ने आंदोलन के 17 वें दिन भी जेल के अंदर धरना दिया। इस संबंध में मंडल कारा से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बंदी सुजीत पाठक ने कहा...

कॉलेजों में ई-लाइब्रेरी का सपना अधूरा

चित्र
कॉलेजों में ई-लाइब्रेरी का सपना अधूरा धूल फांक रहे राज्य सरकार से कॉलेजों को मिले कम्प्यूटर सेट विद्या सागर पटना। राज्य सरकार ने शोध को बढ़ावा देने के लिए कॉलेज के पुस्तकालयों को इंटरनेट से जोड़ने की योजना बनायी। इसके तहत सरकार ने कॉलेजों में कम्प्यूटर सेटों की आपूत्तर्ि भी की लेकिन कुछ कॉलेजों को छोड़कर अधिसंख्य में पुस्तकालयों को इंटरनेट से जोड़ा ही नहीं गया। इसके चलते सरकारी कम्प्यूटर कॉलेजों के पुस्तकालयों धूल फांक रहे हैं। पटना विवि के पटना कॉलेज, साइंस कॉलेज, वाणिज्य महाविद्यालय, पटना कला एवं शिल्प महाविद्यालय, लॉ कॉलेज के अलावा मगध विवि के भी कई कॉलेजों में राज्य सरकार ने 20-20 कम्प्यूटर सेट उपलब्ध कराये थे। इंटरनेट की व्यवस्था कॉलेज को स्वयं करनी थी। इसके बाद कॉलेज को ई-लाइब्रेरी की सुविधा के लिए इंटरनेट व इंफॉरमेशन एंड लाइब्रेरी नेटवर्क में रजिस्ट्रेशन कराना था। रजिस्ट्रेशन होते ही नेटवर्क कॉलेज को यूजर आईडी व पार्सवड देता। इसके एवज इंटरनेट व इंफॉरमेशन एंड लाइब्रेरी नेटवर्क को राशि भुगतान करना होता। कॉलेज द्वारा इस दिशा में सार्थक पहल नहीं कि ये जाने ...

news of vidya sagar in rashtriya sahara 21.11.2014

चित्र