संदेश

इरोम के समर्थन में आन्दोलन कर रहे सभी बंदियों को मिले राजनीतिक बंदी का दर्जा: सोमप्रकाश

चित्र
इरोम के समर्थन में आन्दोलन कर रहे सभी बंदियों को मिले राजनीतिक बंदी का दर्जा: सोमप्रकाश    औरंगाबाद। बिहार राज्य निर्माण श्रमिक कल्याण संघ के अध्यक्ष एवं ओबरा के निर्दलीय विधायक सोमप्रकाश सिंह ने मणिपुर की सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला के 15 वर्षों से जारी आमरण अनशन के समर्थन में औरंगाबाद समेत राज्य के विभिन्न जेलों में आन्दोलन कर रहे बंदियों को राजनैतिक बंदी का दर्जा देने की मांग की है। श्री सिंह ने औरंगाबाद मंडल कारा जाकर आन्दोलन के नेतृत्वकर्ता माओवादी नेता प्रमोद मिश्रा से मुलाकात कर बाहर आने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान यह मांग उठायी। उन्होंने कहा कि जिस मुद्दे को राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों को उठाना चाहिए था उस मुद्दे को बंदियों ने उठाकर समाज की आँखें खोलने का काम किया है और वे इस आन्दोलन का हर स्तर पर समर्थन करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि बंदियों की सभी मांगें जनपक्षीय हैं और इन मांगों को पूरा करने के लिए सरकार एक उच्च स्तरीय कमिटी गठित करे और यह कमिटी आन्दोलनकारियों से वार्ता कर उनके द्वारा उठाये जा रहे 20 सूत्री मांगों का सम्मानजनक हल निकाले। उन्होंने च...

विधायक सोमप्रकाश के पहल पर माओवादी नेता प्रमोद मिश्रा ने तोड़ा मौन

विधायक सोमप्रकाश के पहल पर माओवादी नेता प्रमोद मिश्रा ने तोड़ा मौन 4 दिनों के अनशन के बाद किया जल ग्रहण, इरोम के समर्थन में आन्दोलन पर डटे रहने का फैसला औरंगाबाद। मणिपुर में लागू अफसपा कानून को हटाने की मांग को लेकर 15 वर्षों से अनशनरत सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला के समर्थन में चल रहे आन्दोलन की कड़ी में मौन व्रत रखते हुए पेय जल का त्याग करने के फैसले को माओवादी नेता प्रमोद मिश्रा ने समाप्त कर दिया है। मंडल कारा में 4 दिनों तक मौन साधे रहने के दौरान जल ग्रहण नहीं कर रहे श्री मिश्रा से आज ओबरा के निर्दलीय विधायक सोमप्रकाश सिंह, भ्रष्टाचार प्रतिरोध संघर्ष मोर्चा के संस्थापक आलोक कुमार, बंदी अधिकार आन्दोलन के संयोजक संतोष उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि कुमुद रंजन एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुचित मिश्रा ने जेल के अन्दर जाकर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आरंभिक क्षणों में इन नेताओं के बीच लिखित रूप में बातें हुई। इस दौरान नेताओं ने कहा कि वे उनके आन्दोलन का सम्मान करते हैं और उनकी सभी मांगें जायज हैं लेकिन इन मांगों को लेकर अभी लम्बी लड़ाई लड़नी है तभी सरकार मांगों को पूरा करेंगी। इस नाते ...

औरंगाबाद मंडल कारा से पेशी पर आये अधनग्न कैदियों किया प्रदर्शन

चित्र
औरंगाबाद मंडल कारा से पेशी पर आये अधनग्न कैदियों  किया प्रदर्शन  ईरोम शर्मिला के समर्थन में चल रहा है बंदियों का आंदोलन अधनग्न कैदी  विद्या सागर/मनोज    पटना/औरंगबाद  । मणिपुर में लागू  सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम(अफसपा) को हटाने की मांग को लेकर 15 वर्षो से आमरण अनषन कर रही सामाजिक कार्यकर्ता ईरोम शर्मिला के अनषन को समाप्त कराने समेंत 20 सूत्री मांगो को लेकर औरंगाबाद मंडल कारा में कुछ बंदियों द्वारा किये जा रहे चैथे चरण के आंदोलन की कड़ी में आज पूर्व धोषणा के अनुरूप पांच बंदी अधनंगें बदन औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में पेषी पर आये। अधनंगें बदन पेषी पर आने वाले बंदियो में सुरेंद्र मेहता, रामप्रवेष यादव, रामजन्म यादव, सुनील खत्री एवं विवेक यादव शामिल है। हालांकि उनकी पूर्व धोषणा के अनुसार चड्ढी-गमछा पर उघारे बदन, सर पर काली पट्टी, ‘‘हम हैं लोकतंत्र का शिकार और यह सरकार है या हत्यारों की जमायत‘ लिखी छाती और पीठ पर दो तख्ती लगाये कोर्ट आने की थी लेकिन पांच कैदियों की आज पेषी के दौरान थोड़ा सा फर्क दिखा। फर्क यह रहा कि बदन तो इनके उधारे थे और ये ...

यह पानवाला पान के साथ फ्री कॉन्डम क्यों देता है?

चित्र
यह पानवाला पान के साथ फ्री कॉन्डम क्यों देता है? पटना । नंदलाल साह बिहार में कटिहार जिले के फल्का बाजार में पान की दुकान चलाते हैं। साह पान की दुकान से ही लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए बिल्कुल नया तरीका अपनाया है। इनकी दुकान पर जो भी ग्राहक पान के लिए आता है उसे मुफ्त में कॉन्डम देते हैं। नंदलाल हर एक पान के साथ एक कॉन्डम ग्राहक को मुफ्त में देते हैं।  दलाल ने कहा, 'मेरी दुकान पर जो भी पान के लिए आता है उसे मुफ्त में कॉन्डम देता हूं। फ्री कॉन्डम के ऑफर के कारण लोगों का दुकान के प्रति आकर्षण बढ़ा है और साथ में बढ़ती आबादी के प्रति लोगों को जागरूक भी कर रहा हूं।' करीब 40 साल के साह ने कहा, 'आबादी पर नियंत्रण के लिए मेरी यह छोटी सी कोशिश और योगदान है। कुछ एनजीओ, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव और अन्य लोग मुझे मुफ्त में कॉन्डम मुहैया करा रहे हैं। लेकिन कई बार मुझे कॉन्डम खरीदना पड़ता है क्योंकि एनजीओ और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव मुहैया नहीं करा पाते। फ्री कॉन्डम से मेरे पान बिजनस को भी गति मिली है। कई तो ऐसे लोग हैं जो कॉन्डम की खातिर के...

फिल्‍म रिव्‍यू: पीके (4 स्‍टार)

चित्र
फिल्‍म रिव्‍यू: पीके (4 स्‍टार) अजय ब्रह्मात्मज प्रमुख कलाकार: आमिर खान, अनुष्का शर्मा, संजय दत्त, सुशांत सिंह राजपूत, बोमन ईरानी और सौरभ शुक्ला। निर्देशक: राजकुमार हिरानी संगीतकार: अजय-अतुल, शांतनु मोइत्रा और अंकित तिवारी। स्टार: चार ....बहुत ही कनफुजिया गया हूं भगवान। कुछ तो गलती कर रहा हूं कि मेरी बात तुम तक पहुंच नहीं रही है। हमारी कठिनाई बूझिए न। तनिक गाइड कर दीजिए... हाथ जोड़ कर आपसे बात कर रहे हैं...माथा जमीन पर रखें, घंटी बजा कर आप को जगाएं कि लाउड स्पीकर पर आवाज दें। गीता का श्लोक पढ़ें, कुरान की आयत या बाइबिल का वर्स... आप का अलग-अलग मैनेजर लोग अलग-अलग बात बोलता है। कौनो बोलता है सोमवार को फास्ट करो तो कौनो मंगल को, कौनो बोलता है कि सूरज डूबने से पहले भोजन कर लो तो कौनो बोलता है सूरज डूबने के बाद भोजन करो। कौनो बोलता है कि गैयन की पूजा करो तो कौनो कहता है उनका बलिदान करो। कौना बोलता है नंगे पैर मंदिर में जाओ तो कौनो बोलता है कि बूट पहन कर चर्च में जाओ। कौन सी बात सही है, कौन सी बात लगत। समझ नहीं आ रहा है। फ्रस्टेटिया गया हूं भगवान... ...

पीयू में छात्र को आत्मदाह से रोकने पर भड़के समर्थक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

चित्र
पीयू में छात्र को आत्मदाह से रोकने पर भड़के समर्थक, पुलिस ने किया लाठीचार्ज विद्या सागर  पटना। पटना कॉलेज के छात्र आफताब आलम ने तीन दिन पहले पटना विवि प्रशासन को धमकी दी थी कि उसका नामांकन नहीं लिया गया तो वह पीयू मुख्यालय में आत्मदाह कर लेगा। बुधवार को आफताब पीयू मुख्यालय पहुंचा। आफताब के आने से पहले ही उसके समर्थन में कई छात्र संगठनों के छात्र ने पीयू प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया था। पुलिस भी पहले से कैंपस में किसी अनहोनी को रोकने के लिए पहुंची हुई थी। आफताब दोपहर 3.15 बजे जैसे ही पीयू कैंपस में पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान छात्रों और पुलिस के बीच खींचतान शुरू हुई। पुलिस ने आपा खोया और छात्रों पर अंधाधुंध लाठीचार्ज कर दी। कुछ छात्र भी बचते बचाते पुलिस से भिड़ गए। पल भर में पूरा पीयू मुख्यालय छात्र पुलिस के बीच रणक्षेत्र में बदल गया। इस दौरान कई छात्रों समेत कुछ पुलिस वालों को भी चोटें आईं। आखिरकार पुलिस ने आफताब समेत उसके कुछ समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। क्या है मामला पटना कॉलेज के दर्शनशास्त्र स्नातक द्वितीय वर्ष के...

गणित का डर दूर करेगा सीबीएसई

 गणित का डर दूर करेगा सीबीएसई 16 से 22 दिसम्बर तक स्कूलों में गणित में रुचि बढ़ाने के लिए होंगे कार्यक्रम बोर्ड ने स्कूलों को पांच दिनों के कार्यक्रम का भेजा पत्र विद्या सागर पटना। गणित के सवालों से छात्र-छात्राएं बहुत परेशान होते हैं। उन्हें हल करने के प्रयास में कई पन्ने काले हो जाते हैं। पर, अब छात्रों को गणित के सवाल परेशान नहीं करेंगे। सीबीएसई की ओर से उनके लिए अच्छी खबर है। सीबीएसई गणित को लेकर बच्चों के डर को खत्म करने जा रहा है। गणित में बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ग्रोइंग एप्टीटूड इन न्यूमेरिकल इनोवेशन एंड ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत अगले सप्ताह से स्कूलों में कई गतिविधियां चलाई जाएंगी। इस माह की 22 तारीख को महान गणितज्ञ रामानुजम की जयंती है। उन्हें याद करने के साथ ही गणित को रोचक बनाने के उद्देश्य से स्कूलों में 16 से 22 दिसम्बर तक गणित पर गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश सीबीएसई ने दिए हैं। इस दौरान 16 दिसम्बर को प्रख्यात वैज्ञानिकों का गणित पर व्याख्यान, 17 दिसम्बर को निबंध प्रतियोगिता, 19 को इनोवेशन पर शिक्षकों और छात्रों के अनुभव...