संदेश

... और बिहार में समाज सुधारने निकले नीतीश

चित्र
अपने समाज में कई तरह की सामाजिक बुराईयां व्याप्त है। नशा व दहेज आज समाज का कोढ़ बनगया है। आप अपने आसपास हीं नजर दौड़ाएंगे तो इसके कई उदाहरण आपको देखने को मिलजाएंगे। नशे के लत से जहां लोगों के घर बर्बाद हो रहे हैं, वहींदहेज की आग में कई परिवार टूट रहे हैं। इन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कानून तोबना है लेकिन समाज में जागरुकता की कमी से यह आज भी समाज को खोखला कर रहा है। समाजमें आज इन बुराइयों के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रापर निकले हैं। यूं तो इस यात्रा की विपक्षी दल आलोचना कर रहे हैं लेकिन नीतीशकुमार के इस यात्रा का मकसद समाज सुधार की दिशा में एक उत्साही पहल है।  आज समाज में इन मुद्दों पर बोलने वाला और काम करने वाला कोई नहींहै। एक समय था जब अपने समाज में समाज सुधारक के साथ नेता भी उनता ही सक्रिये थे जोसामाजिक बुराईयों पर खुलकर बोलते थे, उसके खिलाफसमाज में जागरुकता लाने के लिए कार्य करते थे। धीरे-धीरे समाजमें ऐसे लोगों की कमी होती गई और आज इक्का दूक्का लोग ही ऐसे हैं जो इन विषयों पर कामकर रहे हैं। ऐसे समय में जब आज बिहार नीति आयोग द्वारा जारीकई मानकों में पीछे...

लड़ रहे हैं इसलिए के प्यार जग में जी सके… आदमी का खून कोई आदमी न पी सके

चित्र
मॉब लिंचिंग कोई नई घटना नहीं है। हमेशा से यह कातिल होती है वह नहीं देखती है कि उसका धर्म क्या है उसका मजहब क्या है उस की जाति क्या है। वह खून की प्यासी होती है चाहे वह कौन इंसान का हो या जानवर का महाराष्ट्र में दो संतो की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी वह भी पुलिस के सामने। इससे शर्मनाक और क्या हो सकता है कि भीड़ पुलिस के कब्जे से किसी व्यक्ति को छुड़ाकर लाठी-डंडे से पीटकर पुलिस के सामने ही उसकी हत्या कर दे।   इससे बड़ा दुस्साहस और कुछ हो नहीं सकता। सरकार ऐसी घटनाओं को कैसे रोकेगी यह तो मैं नहीं जानता लेकिन इतना जरुर जानता हूं यह जो हिंसा की आग समाज के अंदर फैलाई जा रही है उसी का यह दुष्परिणाम है कहीं पहलू खान की पीटकर हत्या की जाती है कहीं साधु संतों की। सरकार और मनोवैज्ञानिकों को इस दिशा में शोध करनी चाहिए। आखिर ऐसा क्या हो रहा है कि लोग कानून पर विश्वास के बजाय कानून को अपने हाथ में लेकर किसी की हत्या तक कर दे रहे। आखिर उनके दिमाग में ऐसा क्या चल रहा है कि किसी व्यक्ति के खून के प्यासे हो जा रहे हैं। सरकार को और खास करके पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को इस पर सोचने और शोध करने...

माओवादी उड़ायेंगे रेलवे स्टेशन!

चित्र

#Railway #Bihar #Sasaram बिहार का एक ऐसा स्टेशन जहां बुकिंग क्लर्क कराते...

चित्र

#Railway #Bihar #Sasaram बिहार का एक ऐसा स्टेशन जहां बुकिंग क्लर्क कराते...

चित्र

#Railway #Bihar #Sasaram बिहार का एक ऐसा स्टेशन जहां बुकिंग क्लर्क कराते...

चित्र

इस नक्सली नेता की सरकार ने जब्त कर ली पूरी संपत्ति, देखिये वीडियो

चित्र

राजद विधायक ने सीओ को जमकर पीटा, सुनिए सीओ की जुबानी

चित्र

राजद की महारैली में विपक्षी दल के नेताओं ने मोदी के खिलाफ भरी हुंकार

चित्र
पटना. पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान एक बार भी ऐसे समय भीड़ से खचाखच भर गया जब बिहार के लगभग 20 जिले में बाढ़ का पानी भरा है। मौका था राजद की भाजपा भगाओ देश बचाओ महारैली का। महारैली में मयावती के बसपा को छोड़ दे ंतो लगभग 17 दलों के नेता शामिल हुए। भीड़ ऐसी की पटना के मुख्य सड़कों पर चिटी रेंगने भर का जगह नहीं। सभी चैक-चैराहे मानों राजद के कार्यालय में तब्दील हो गए थे। अनुमान के मुताबिक लगभग 8 से 10 लाख लोग इस महारैली में शामिल हुए हैं। भीड़ से गदगल राजद अध्यक्ष ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। नीतीश को पर भी जमकर हमला बोला। रैली में खास यह रहा की नीतीश कुमार के जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद शरद यादव एवं सांसद अली अनवर लालू के साथ मंच पर दिखे और नीतीश पर जमकर निशाना साधा। रैली में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, कांग्रेस के राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलामनवी आजाद, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी, सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद एस सुधाकर रेड्डी,...

मैट्रिक में चंदा हाईस्कूल की कशिश बनी औरंगाबाद टॉपर

चित्र
दाउदनगर की अलका को जिले में दूसरा स्थान तीसरे स्थान पर चंदा हाईस्कूल के शिव कुमार ओबरा के चंदा हाईस्कूल के टॉप टेन में तीन छात्र टॉप टेन में दाउदनगर के सात व अशोक हाईस्कूल के पांच छात्र विद्या सागर  पटना। मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में औरंगाबाद में ओबरा प्रखंड के चंदा हाईस्कूल की छात्रा कशिश कुमारी ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कशिश को 452 अंक मिले हैं। वहीं दूसरे स्थान पर दाउनगर के गल्र्स हाईस्कूल दाउदनगर की अलका कुमारी रही। अलका को 441 अंक प्राप्त हुए हैं। तीसरे स्थान पर ओबरा के चंदा हाईस्कूल के ही शिव कुमार रहे। इन्हें 440 अंक प्राप्त हुए हैं। हरीगांव हाईस्कूल के रणविजय कुमार को जिले में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। रणविजय को 439 अंक प्राप्त हुए हैं। पांचवें स्थान पर रफीगंज प्रखंड के आर बी आर हाईस्कूल के रोहित कुमार रहे। इन्हें 438 अंक प्राप्त हुए हैं। अशोक हाईस्कूल दाउदनगर के राधेश्याम कुमार पिता जय शंकर प्रसाद व सुमंत कुमार पिता मनोज कुमार छठे स्थान पर रहे। दोनों को 437 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं ओबरा के चंदा हाईस्कूल के सुमन कुमार पिता रविन्द्र वर्मा को जिले...

पर्यावरण का गणित ठीक कर रहे गणितज्ञ रूपेश, danik jagran, 16 june 2017

चित्र
पर्यावरण का गणित ठीक कर रहे गणितज्ञ रूपेश विद्या सागर पटना। पेशे से गणित के शिक्षक हैं। दस हजार पौधे लगाना व दस हजार बच्चों को गणित के प्रति जागरूक बनाना इनका लक्ष्य है। हर पूर्णिमा को गांव में सत्यनारायण भगवान के कथा के बाद गांव में 30 पौधे लागते हैं। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करते हैं। नाते रिश्तेदारी में जाते हैं तो उपहार में पौधे देते हैं। ये हैं पटना जिले के विक्रम थाना के हरपुरा गांव निवासी रूपेश कुमार। रूपेश बताते हैं कि वे पिछले आठ वर्षों से इस अभियान में लगे हैं। 20 जून 2009 को अपने जन्म दिन के मौके पर पौधरोपण की शुरूआत की। इस माह की पूर्णिमा को अबतक कुल 2340 पौधे लगा चुके हैं। रूपेश यूं तो पटना में ही रहते हैं। लेकिन हर पूर्णिमा को अपने गांव में ही सत्यनारायण व्रत कथा जरूर करवाते हैं। इस दिन गांव के लोग भी इनका बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही वह खास दिन होता है जब वे ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधे लगाते हैं। तब उनके चेहरे की चमक देखने लायक होती है। वे कहते हैं कि हम पर्यावरण से बहुत कुछ खोजते हैं। पर पर्यावरण के लिए हम क्या करते हैं यह महत्वपूर्ण ...

शिक्षा की बदहाली को सरकारें जिम्मेवारः कन्हैया

चित्र
पटना में एआईएसएफ के संवाददाता सम्मेलन में बोले जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कला महाविद्यालय के प्राचार्य को बर्खास्त करें सरकार   पटना। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि शिक्षा की बदहाली के लिए केन्द्र व राज्य सरकारें दोषी हैं। सुधार के लिए सामाजिक आंदोलन होना चाहिए। बीपीएससी परीक्षा की तिथि आगे बढ़नी चाहिए। कन्हैया रविवार को पटना में एआईएसएफ द्वारा जनशक्ति भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सरकार गंभीर नहीं कन्हैया ने कहा कि आर्ट्स कॉलेज के मामले में राज्य सरकार को मौन नहीं रहना चाहिए। छात्रों की समस्या सुलझाने को सरकार गंभीर नहीं है। शिक्षा का माहौल बदलने के लिए संवादहीनता की स्थिति दूर कर कड़े कदम उठाने चाहिए। टॉपर घोटाला को बताया शर्मनाक राज्य सरकार के खिलाफ बोलने से बचते हुए कहा कि टॉपर घोटाला शर्मनाक है। सरकार ने इस मामले को ठीक से नहीं देखा है। आर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य को बर्खास्त कर दोबारा परीक्षा होनी चाहिए व छात्रों से मुकदमा वापस होना चाहिए। आंदोलन के दौरान हिंसा, गोलीबारी की न्यायिक जांच हो। कम हो रहा शिक्षा...

पीयू में अराजकता का जिम्मेवार कौन?

चित्र
आंदोलनरत समूह से बात नहीं करते हैं कुलपति विद्या सागर पटना यूनिवर्सिटी में सोमवार जो हुआ इसका जिम्मेवार कौन है? कुलपति, विविद्यालय प्रशासन, या छात्र। पीयू में हंगामा नया नहीं है। लेकिन प्रशासन व आंदोलनकारियों के बीच संवादहीनता का नया दौरा पीयू में चल पड़ा है। आंदोलन शांतिपूर्ण हो या अराजक। कुलपति किसी भी सूरत में बातचीत पसंद नहीं करते। शिक्षकों का आदोलन हो या कर्मचारियों का या फिर छात्रों का ही क्यों न हो। पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी आंदोलनकारी को विवि प्रशासन से वार्ता के लिए तैयार भी करते हैं लेकिन कुलपति वात नहीं करते। सोमवार को हुई घटना पिछले महीने आर्ट कॉलेज से शुरू हुआ और आज गोली चलने तक पहुंच गया।  आज जो कुछ भी हुआ वह नहीं होना चाहिए था। पटना आर्ट कॉलेज के गलियारे से निकलते हुए यह कुलपति आवास के कैम्पस ही नहीं बेड रूम तक जा पहुंचा। यह भी अब न्याय मांगने का नया तरीका बन गया है और उसके जबाब में जो हुआ वह भी सुलझाने का नया है। खैर सुरक्षा गार्ड की गोली का कोई निशाना नहीं बना। इस घटना में अगर किसी छात्र की जान चली जाती तो क्या होता। पीयू भी ह...

भूख हड़ताल पर बैठे जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया की हालत बिगड़ी

चित्र
कन्हैया ने कहाः जारी रहेगी भूख हड़ताल नयी दिल्ली। भूख हड़ताल पर बैठे जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की आज हालत बिगड़ गई और उन्हें परिसर के  ही स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए ले जाया गया।  श्री कन्हैया का रक्तचाप गिरकर 56 रह गया और रक्त में ग्लूकोज का स्तर भी तेजी से घट गया। इसकी वजह से कन्हैया को लगातार उलटी होने लगी और उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में ही स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। केन्द्र में कन्हैया का प्रारंभिक उपचार किया गया। डाॅक्टरों का कहना है कि यदि कन्हैया ने भूख हड़ताल जारी रखी तो उनका स्वास्थ्य और खराब हो सकता है और आंतरिक रक्तस्राव की आशंका बनी हुई है।  कन्हैया ने भूख हड़ताल खत्म करने से इंकार कर दिया है जिसे देखते हुए डाॅक्टर उल्टी रोकने के इंजक्शन दे रहे हैं। गौरतलब है कि हड़ताली छात्रों के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति ने कल उनसे भूख हडताल खत्म करने की अपील की थी। विश्वविद्यालय में इस वर्ष नौ फरवरी को हुये एक कार्यक्रम के दौरान देश विरोधी नारो...

अंकों के जोड़ में गड़बड़ाया बिहार बोर्ड !

चित्र
आरटीआई से कॉपी की छायाप्रति मांगने पर सामने आई लापरवाही वीक्षक ने गणित में दिये 41 की जगह 33 अंक रिटोटलिंग के लिए आवेदन देने के बाद भी सही से नहीं जोड़ा अंक,  पूर्व में दिये गये नंबर को ही रिटोटलिंग के बाद भी कर दिया जारी वर्ष 2015 की मैट्रिक परीक्षा के गणित की कॉपी में नालंदा के हर्षदीप को बोर्ड ने दिये कुल 33 अंक तीन प्रश्नों के सही उत्तर के बाद भी नहीं जोड़ा गया अंक बोर्ड के सचिव से छात्र ने लगायी गुहार मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा का रहने वाला है छात्र  फिर से रिटोटलिंग के लिए खा रहा दर-दर की ठोकरें   विद्या सागर पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति कॉपियों पर दिये गये नंबर को भी जोड़ने नहीं आता है! कॉपियों के मूल्याकंन भी लगता है कि बोर्ड के वीक्षक आंख मूंद कर अपना काम करते हैं। बिहार बोर्ड की यह लापरवाही आरटीआई के तहत मांगी गयी सूचना में सामने आयी है। नालंदा जिले के हिलसा के रहने वाले ब्रज किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हर्षदीप ने वर्ष 2015 में मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा दी। रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद हर्षदीप ने गणित विषय में 33...

मोदी जी वादे पूरे नहीं कर पाए : कन्हैया

चित्र
आरएसएस हिन्दुओ का भी भला नही चाहता मेरे पास बैंक में है 200 रूपये, आईफोन तो दूर सिम्पल फोन तक नही रखते समान स्कूल प्रणाली व सबको रोजगार के लिए देश में छेड़ेंगे आंदोलन रोहित एक्ट के लिए जारी रहेगी लड़ाई मोदी जी चुनिंदा उद्योगपतियों को पहुँचा रहे है लाभ    विद्या सागर  पटना | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ अध्यक्ष व एआईएसएफ नेता कन्हैया कुमार रविवार को पीएम मोदी व आरएसएस पर जमकर बरसे। कन्हैया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाए हैं। श्री कुमार ने पटना में एआईएसएफ व एआईवाईएफ द्वारा श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित आजादी कार्यक्रम में कहा कि "महंगाई से कोई राहत नहीं मिली है, न तो लोगों को रोजगार मिला है।" इस कार्यक्रम में कन्हैया को काले झंडे दिखाए गए कन्हैया ने कहा कि बोलने की आजादी उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि मोदी ने दूसरे देशों में जमा काले धन को वापस लाने का वादा किया था और कहा था कि प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराए जाएंगे। कन्हैया ने अपने 80 मिनट के भाषण में कहा, "मैं हर रोज...

आईपीएस अफसर अर्पणा ने किया सूबे का नाम रोशन

चित्र
     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पति हैं इलाहाबाद के डीएम अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विनसन मैसिफ पर फहराया तिरंगा विद्या सागर/ गणोश प्रसाद पटना/औरंगाबाद। औरंगाबाद जिला निवासी यूपी कैडर की आईपीएस अधिकारी अर्पणा भारद्वाज ने अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विनसन मैसिफ पर तिरंगा फहराकर देश और सूबे का नाम रौशन किया। अर्पणा वर्तमान में यूपी में डीआईजी (टेलीकॉम) के पद पर कार्यरत हैं। 17 जनवरी 2016 को माउंट विनसन मैसिफ पर फतह कर तिरंगा लहराकर उन्होंने आधी आबादी के लिए भी मिसाल पेश की। ऐसा कर उन्होंने देश की पहली महिला अधिकारी होने का गौरव हासिल किया। बताते चलें कि अर्पणा की पर्वतारोहण में गहरी रुचि है। पिछले वर्ष 28 जुलाई को उन्होंने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रस को फतह किया था। -15 डिग्री तापमान पर विषम परिस्थितियों में दुर्गम रास्ते पर चलते हुए उन्होंने तिरंगा लहराया। माउंट एवरेस्ट मिशन के दौरान मौसम की खराबी के कारण उन्हें अपने कदम पीछे खींचने पड़े थे। इसके बावजूद ऊंचाई नापने की उनकी ललक कम नहीं हुई और...

क्यों निषाने पर है जेएनयू? पढ़े जेएनयू षिक्षक संघ के अध्यक्ष के बेबाक बोल

चित्र
छात्रों के वामपंथी रूझान के कारण सरकार के निषाने पर है जेएनयूः प्रो अजय पटनायक पटना। जवाहर लाल नेहरू विष्वविद्यालय (जेएनयू) षिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. अजय पटनायक ने आज कहा कि छात्रों के वामपंथी रूझान के कारण जेएनयू केन्द्र सरकार के निषाने पर है। प्रो. पटनायक आज राजधानी के जनषक्ति भवन में एआईएसएफ द्वारा क्यों निषाने पर है जेएनयू विषय पर आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। प्रो. पटनायक ने कहा कि समाज में अवसर की समानता नहीं होने के कारण जिन लोगों को मुख्यधारा में आने का अवसर नहीं मिल पाता है। जेएनयू के द्वार समाज के दबे-कुचले लोगों को प्राथमिकता देने के कारण जेएनयू में पहुंचने पर वे सत्ता के द्वारा थोपे जाने की कोषिष को बर्दास्त नहीं करते हैं। वर्तमान केन्द्र सरकार जिसे देषद्रोही की संज्ञा दे रही है। सही मायने में वह सत्ता के खिलाफ अवाज है। ऐसा नहीं कि वह वर्तमान सरकार के खिलाफ उठ रही अवाज है। पूर्ववर्ती सरकारों के खिलाफ भी उठती रही है। उन्होंने कहा कि रोहित बेमुला की संस्थागत हत्या, आॅक्यूपाई यूजीजी आंदोलन, एफजीआईआई पूणे एवं अंबेडकर-पेरियार स्टडी सर्किल पर...

पूरे बिहार में जेएनयू व कन्हैया पर बनी ड्राक्यूमेंट्री का होगा प्रदर्शन

चित्र
रथ रवानगी के पूर्व करगिल चौक पर लगे फर्जी राष्ट्रवाद से आजादी के नारे एआईएसएफ समेत कई छात्र संगठनों ने निकाला है यह रथ रवानगी के मौके पर पहुंचे विधानसभा के उपनेता श्याम रजक व एमएलसी नीरज छात्रों की रिहाई के लिए कारवां-ए-फिक्र रथ रवाना पटना (एसएनबी)। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित सभी छात्र नेताओं से राष्ट्रद्रोह के मुकदमे की वापसी, जेएनयूएसयू अध्यक्ष सहित सभी निदरेष छात्रों की रिहाई, रोहित वेमुला को न्याय को लेकर मंगलवार को राजधानी के शहीद भगत सिंह चौक से छात्रों का जत्था रवाना हुआ। विविद्यालय बचाओ, लोकतंत्र बचाओ और देश बचाओ अभियान में शामिल छात्रों के जत्थे में शामिल छात्र राज्य के विभिन्न हिस्सों में जायेंगे।एआईएसएफ, आइसा, छात्र राजद, छात्र समागम, एसएफआई, एनएसयूआई, छात्र राकांपा, जन अधिकार छात्र परिषद, समजावादी छात्र सभा और दिशा के छात्र आरएसएस व बीजेपी के षड्यंत्र के खिलाफ अभियान चलाने का फैसला लिया है। कारवां-ए-फिक्र नाम से निकाली गयी वीडियो वैन पर जेएनयू पर बनी एक डाक्यूमेन्ट्री दिखाई जाएगी। आज रथ रवानगी के मौके पर छात्रों ने फर्जी...

धूम्रपान करने वालों की संख्या 36 फीसदी बढ़ी

चित्र
पुरुष धूम्रपान करने वालेां की संख्या में बढ़ोतरी: अध्ययन   विद्या सागर  पटना । भारत में पिछले 17 सालों ( वर्ष 1998 से 2015 ) में धूम्रपान करने वालों की संख्या में 36 प्रतिशत की बढ़ेातरी हुई है। जो कि बेहद चिंताजनक है। इसका खुलासा यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के शोध में हुआ है। यह शोध बीएमजे ग्लोबल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित हुआ है। दुनिंयाभर में धूम्रपान करने वालों की संख्या के मामले में सिर्फ चीन ही भारत से आगे है। हीलिस सेखसरिया इंस्टीटयूट ऑफ पब्लिक हैल्थ के डायरेक्टर व शोधकर्ता डा . प्रकाश सी . गुप्ता बतातें है कि इस अध्ययन में सामने आया है कि 1998 से लेकर 2015 तक धूम्रपान करने वाले पुरुषों की संख्या में एक तिहाई ( तकरीबन 36 फीसदी ) बढ़ोतरी हुई है और वर्तमान में करीब 10.8 करोड़ पुरुष धूम्रपान करते हैं। वंही देशभर में वर्तमान समय में बीड़ी से ज्यादा सिगरेट का उपयेाग करने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इसमें उन्होंने पाया कि 15 से 69...